रांची, जनवरी 4 -- निशि कान्त रांची। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) कांके के पूर्व दो निदेशक डॉ. दया राम और प्रो. (डॉ) बासुदेव दास समेत चार की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने दोनों निदेशकों के कार्यकाल में हुई अनियमितता मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही अनियमितता की जांच भी शुरू कर दी गई है। सीबीआई ने वर्तमान में दोनों निदेशक के साथ हेड क्लर्क नदीम अहमद और नर्स निर्मल्या चक्रवर्ती के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान कई और नाम सामने आने की उम्मीद है। डॉ. दया राम 17 जनवरी 2013 से 14 फरवरी 2021 तक निदेशक थे। जनवरी 2024 में वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, डॉ. बासुदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.