रांची, फरवरी 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सीआईटी में 84 घंटे का एम्प्लायबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी शाखा के फाइनल ईयर के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन लर्ननेट स्किल्स लिमिटेड के विजय कुमार और श्रेया कुमारी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एल. रंगनाथन ने किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को खुद को अपडेट रखना अत्यंत जरूरी है और उन्हें स्वयं को मल्टी-स्किल्ड बनाना चाहिए। यह प्रशिक्षण संस्थान के इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट काउंसिल (आईसीसी...