रांची, जुलाई 10 -- अनगड़ा। प्रतिनिधि कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक चतुर्थवर्गीय महिला कर्मचारियों के बीच संस्थान द्वारा एक-एक जोड़ा साड़ी और अन्य कपड़ों का वितरण किया गया। अब संस्थान में कार्यरत सभी चतुर्थवर्गीय महिलाकर्मी समान परिधान में नजर आएंगी। मौके पर मौजूद उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने कहा कि यह महिला कर्मियों का सम्मान है, ताकि वे खुद को संस्थान का एक अहम हिस्सा समझें। वहीं प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि जल्द ही पुरुष वर्ग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड लागू होगा। मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.