रांची, नवम्बर 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एल्यूमुनाई एसोसिएशन द्वारा हॉस्टल नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन और उप प्राचार्य सह संस्थान की एल्यूमुनाई एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए गीत, संगीत, डांस, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रो रसिका ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के अलावा उल्लासपूर्ण माहौल मिले इसके लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, जयराम शर्मा और अनिल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...