रांची, सितम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के स्कूलों के बीच रांची में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हो रही है। जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी में 13 सितंबर तक प्रतियोगिता चलेगी। इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयुवर्ग में बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड की टीम भाग ले रही है। रांची जोन की मेजबानी में आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता की मेजबानी जोनल को-ऑर्डिनेटर सह संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग एसजे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली सभी टीमें रांची पहुंच चुकी हैं...