नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) बोर्ड की वेबसाइट से 12 के अंकपत्र का वैरिफिकेशन मुश्किल हो गया है। अभिभावक लगातार इसको लेकर परेशानी झेल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर भी कोई जवाब नहीं दे रहा है। एक अभिभावक ने बताया कि मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। वेबसाइट पर दी गई प्रक्रिया का पालन करने पर भी दिक्कतें आ रही हैं। इस पर अकाउंट बनाकर लॉग इन करने के बाद इसमें मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी जनरेट करने में समस्या आ रही है,जिससे कई लोग आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि वैरिफिकेशन के दौरान वेबसाइट बार-बार हैंग हो जाती है कई बार तो यह सर्वर एरर का संदेश दिखाती है। कई लोगों को ओटीपी नह...