जमशेदपुर, जून 20 -- लोयोला स्कूल टेल्को में गुरुवार को सीआईएससीई ज़ोनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 305 छात्र भाग ले रहे हैं। बुधवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालिकाओं का मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का सुचारू संचालन मुख्य निर्णायक जयंथ कुमार और सहायक निर्णायक चंदन के नेतृत्व में किया गया। मुकाबले में अंडर-19 वर्ग (बालिका वर्ग) में प्रथम स्थान सारा जैन (कार्मेल जूनियर कॉलेज) को मिला। द्वितीय स्थान सिद्धि नागेलिया (डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल), तृतीय स्थान समैरा अभिषेक दोशी (लोयोला स्कूल, जमशेदपुर) को मिला। वहीं, चौथा स्थान अजुनी कौर (सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट), पंचम स्थान अंजली सिंह (विग इंग्लिश स्कूल) को मिला। वहीं अंडर-14 वर्ग (बालिका) में प्रथम स्थान विदुषी मुंशी (हिल टॉप स्कूल), द्वितीय स्...