नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- राष्ट्रमंडल खेल 2030 को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी खेल भर्ती पूरी कर ली है। सीआईएसएफ ने 179 महिलाओं सहित कुल 332 खिलाड़ी बल में शामिल किए हैं। इनमें से लगभग 75 फीसदी की उम्र 18-22 वर्ष के बीच है। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार बल में खिलाड़ियों की भर्ती के लिए उन्हें कुल 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 10 हजार ने ट्रायल के लिए आवेदन किया। मई में शुरू हुई इस प्रक्रिया में गुवाहाटी, चंडीगढ़ और भोपाल सहित देश भर के 16 स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए गए। एक राष्ट्रव्यापी अभियान के बाद 332 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें 179 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता हैं। इनमें 18 एथलीट अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता जबकि...