सिमडेगा, दिसम्बर 31 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामपानी शांति कॉलोनी में सिस्टर बिनीता बिलुंग का अंतिम मन्नत ग्रहण करने पर धन्यवादी मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर जामपानी के पल्ली पुरोहित फादर गैब्रियल डुंगडुंग, सहायक पल्ली पुरोहित फा संदीप कुमार खेस, फादर विंसेंट जोजो के द्वारा मिस्सा पूजा संपन्न कराया गया। बताया गया कि विक्टोरिया बिलुंग प्रारंभिक शिक्षा यूसी जामपानी से की थी। इसके बाद उन्होंने मदर टेरेसा के सेवा कार्य से प्रेरित होकर मिशनरी ऑफ़ चैरिटी मदर टेरेसा चैरिटी संस्था को चुना। सिस्टर विक्टोरिया बिलुंग का पहला मन्नत 7 दिसंबर 2012 को कलकत्ता के मदर हाउस में लिया और अपने धार्मिक जीवन ईश्वर की सेवा को आगे बढ़ाते हुए विदेश जाने का मौका मिला। ईश्वर के योजना को स्वीकारते हुए अमेरिका के वॉशिंगटन में 8 दिसंबर 2018 को अंतिम...