फरीदाबाद, जनवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध जांच शाखा सेक्टर-30 ने भूदत्त कॉलोनी में सिगरेट गोदाम में बीते माह हुई एक करोड़ रुपये कीमत की सिगरेट की डकैती की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, छह हजार सिगरेट की डिब्बियां और वारदात में प्रयोग किए गए टैंपो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के चमन विहार निवासी दीपक, सोनिया विहार दिल्ली निवासी वीरेंद्र, संगमविहार दिल्ली निवासी मोहम्मद उमर, राहुल, दिल्ली जैन नगर निवासी विनय, शिव विहार में सिगरेट-बीड़ी के थोक विक्रेता मुकेश कुमार और यूपी के गजरौला निवासी विक्रेता बबलू को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर को सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस वारदात को सुलझाने में...