रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। रिम्स की जमीन पर नवनिर्मित चार मंजिला अपार्टमेंट को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू है। कुल 20 फ्लैट वाले इस अपार्टमेंट में एक फ्लैट करीब 70 लाख कीमत तक के हैं। इस तरह इसे खरीदने वालों को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। यह फ्लैट बिक चुके थे और रेडी टू मूव वाली कंडीशन में थे। कई फ्लैट खरीदारों ने करीब 10 लाख से अधिक का इंटीरियर भी करा लिया था। ऐसे में करीब 2 करोड़ का नुकसान और हुआ है। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी सारी जमा इसमें लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे तोड़ा तो जा रहा है, पर हमें हुए नुकसान का कोई नहीं सोच रहा। रजिस्ट्री और म्यूटेशन पर उठ रहे सवाल अपार्टमेंट बनाने के लिए रजिस्ट्री और म्यूटेशन सबसे पहले किया जाता है। इस प्रक्रिया में नेचर ऑफ लैंड की जांच की जाती है, यदि र...