मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- सिसौली। गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति सिसौली के सौजन्य से कक्षा 10वी, 12वी बीए के मेधावी छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में क्षेत्र के विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ जय प्रकाश मास्टर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता निभाते हुए 10वीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र, छात्राओं व स्काउट गाइड में राष्ट्रपति अवॉर्डी खुशी शर्मा व राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 कांस्य पदक विजेता पहलवान अंशिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविदास मंदिर समिति को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे कुछ भी हो मगर बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए तभी देश ...