महाराजगंज, अप्रैल 6 -- कोठीभार, हिन्दुस्तान संवाद। सिसवा से गोरखपुर महानगर के लिए परिवहन विभाग की ओर से सरकारी बस सेवा का संचालन शनिवार को शुरू हो गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा इकाई अध्यक्ष शिब्बू खान की अगुआई में पदाधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर गोरखपुर के लिए रवाना किया। सिसवा नगर सहित देहात क्षेत्र के लोगों की मांग और व्यापार मंडल अध्यक्ष शिब्बू खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बीते वर्ष सितंबर माह में महराजगंज अपर क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा सहित गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह से मिल कर सिसवा से गोरखपुर तक के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा था। जिसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसे संज्ञान में लेते हुए शनिवार को सिसवा से गोरखपुर तक के लिए बस संचालन शुरू करा दिया। सिसवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.