महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री सच्चिदानंद जायसवाल का निधन नगर के चित्रगुप्त नगर वार्ड स्थित उनके आवास पर हो गया। वे 90 वर्ष के थे। पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री के निधन की खबर मिलते ही सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्ति की। परिजन उनके पार्थिव शरीर का कुशीनगर जनपद अंतर्गत पनियहवा स्थित नारायणी नदी घाट शाखा पर सोमवार को अंतिम संस्कार करेंगे। इस दौरान शोक व्यक्त करने वालों में नगर के प्रमोद शर्मा, वार्ड सभासद राजन विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद जायसवाल, संजय जायसवाल, अमित जायसवाल अंजन, दीपक कुमार सिंह, अशोक बंका, संतोष बंका, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. सत्यनारायण गुप्ता, प्रमोद जायसव...