महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में हिन्दू कल्याण मंच की ओर से धूमधाम से पारंपरिक भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में शोभायात्रा निकाल कर सिसवा में होली महोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व संघ के जिला प्रचारक शंभू नाथ ने श्रीराम एवं भगवान नरसिंह की विधिवत पूजा अर्चना के साथ इसका शुभारंभ किया। इस दौरान हिंदू कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम होलिका की राख उड़ाकर, भगवान नरसिंह की विधिवत पूजन व आरती की। पूजा-आरती के बाद अबीर-गुलाल उड़ाते हुए रंगों की बारिश करते गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक तरीके से शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर के मुख्य द्वार से किया गया। यह शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर मुख्य गेट से इस्टेट तिराहा होते हुए जायसवाल नगर फिर इस्टेट तिराह...