महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगरपालिका के गांधीनगर वार्ड में बुधवार को अपराह्न सिसवा से कप्तानगंज जा रही अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने घायलों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराह्न करीब बारह बजे गांधी नगर वार्ड स्थित टैक्सी स्टैंड से निजी बस सवारी लेकर कप्तानगंज के लिए निकली। लेकिन बस जैसे ही लगभग 50 कदम की दूरी पर पहुंची कि बस अनियंत्रित हो गई। बस में सवार सवारी जब तक कुछ समझते तब तक बस सड़क के दोनों तरफ लहराने लगी। किसी तरह बस में सवार यात्रियों के प्रयास से बस वनस्पति देवी के स्थान के पहले पुलिया से टकराकर रुक गई। लेकिन इस दौरान बस की चपेट में आने से निच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.