बगहा, मई 18 -- भितहा। भितहा प्रखंड के सेमरबारी पंचायत अंतर्गत करहिया बसौली में मच्छहा पंचायत के झवठिया नाला व खैरवा पंचायत के बलुहीं में विभिन्न नदियों में पुल का निर्माण शीघ्र होगा। वहीं मधुबनी के सिसवा घाट पर बांसी नदी में लगभग नौ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जायेगा। उक्त बातें वाल्मीकि नगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने भितहा के खैरवा पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। विधायक श्री सिंह द्वारा भितहा प्रखंड के खैरवा पंचायत में गुलहरिया , संतपट्टी, खैरवा, बेलवनिया, भरपटिया, बलुही, भगवानपुर, आदि गांवों के भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि बलुही, करहिया बसौली, झवठिया एवं सिसवा में पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। जिसमें मैं हर संभव प्रयास करूंगा। जिसके परिणामस्वरूप उक्त स्थानों पर पुल निर्माण की प्रक्रिया अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.