सीवान, मार्च 17 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार संपन्न हो गया। वैसे तो गुरुवार की रात संवत जलाने के बाद लोग 2 दिन जमकर होली का जश्न मनाया। प्रखंड क्षेत्र में 14 व 15 मार्च को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। एक दो जगहों पर हल्की मारपीट के बाद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि, पुलिस व 112 की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रही। होली को लेकर युवाओं में खासे उत्साह रहा तो कई जगहों पर ग्रामीणों ने पारंपरिक होली गाई। सिसवन व गंगापुर में देवी स्थान में स्थानीय लोगों ने पारंपरिक होली गाकर होली की परंपरा को निभाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.