सीवान, जनवरी 23 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नंदामुडा गांव में चोरो ने लगभग 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। चोरी स्थानीय निवासी सुदर्शन बैठा के घर में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव निवासी सुदर्शन बैठ के परिजन खाना-पीना खाकर के घर में सो गए.। चोरों ने घर में प्रवेश कर सभी परिजनों को एक रूम में बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना में घर में रखे गए गहने, नगद रुपया कपड़ा व अन्य कीमती सामान को अपने साथ ले गए। चोरों के जाने के बाद परिजनों ने हो हल्ला वाला मचाया तो स्थानीय लोग पहुचे और पुलिस को जानकारी दी। गुरूवार की सुबह मौके पर पहुंचे सिसवन थाने की पुलिस ने मामले की जांच की व आवश्यक कार्रवाई में जुटी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.