जमशेदपुर, जनवरी 16 -- पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड अंतर्गत लावा पंचायत के सिसदा गांव स्थित टोटको नाला (छोटी नदी) में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुधवार को टुसू मेला, मुर्गा पाड़ा एवं बत्तख पकड़ने की प्रतियोगिता का हुई। आदिवासी बहुल गांव सिसदा का यह मेला वैसे तो सौ वर्ष पुराना है, लेकिन यह प्रतियोगिता करीब 60 वर्षों से हो रही है। पूरे पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के लिए एकमात्र मेला बत्तख पकड़ने की प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनती है। यहां दूर-दराज से हजारों की संख्या में पुरुष-महिलाएं जुटते हैं और दोपहर से देर शाम तक मेला का आनंद उठाते हैं। इस संबंध में कमेटी के सदस्य आह्लाद सिंह ने बताया कि करीब 6 दशक पहले गांव के सुरेन्द्र सिंह (अब दिवंगत) व भास्कर सिंह ने नदी किनारे शिवलिंग के रूप में पत्थलगढ़ी कर पूजा एवं पानी में बत्तख छोड़ने की शुर...