चतरा, फरवरी 7 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सरकारी शिक्षक के कथित लापारवाही के कारण आठवीं क्लास के 51 छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अभिभावकों ने शिक्षा पदाधिकारी के पास पत्र लिखते हुए न्याय की मांग की है जिसकी प्रतिलिपि डीसी को भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिसई में कक्षा आठ के 51 छात्र-छात्राओ का रजिस्ट्रेशन नहीं होने से शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हुआ है।अभिभावकों का कहना है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल के नियमानुसार कक्षा 8 के विद्यार्थियों का 23 दिसंबर से 16 जनवरी तक स्कूल के द्वारा पंजीकरण करना था।ताकी कक्षा 9 एवं मैट्रिक परीक्षा में बिना किसी बाधा के शामिल हो सकें।लेकिन विद्यालय की कथित लापरवाही के कारण अध्ययनरत 51 छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.