प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज। सिसई सिपाह ने जिला खो-खो चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। महिला वर्ग में श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता गुरु माधव प्रसाद इंटर कॉलेज झलवा में आयोजित की गई। रविवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल में श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने पीपीएस को आठ अंक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियारा ने गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज को सात अंक से हराया। फाइनल में श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मटियारा पर आठ अंक से विजय पाई। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में सिसई सिपाह ने एमवी कॉन्वेंट को छह अंक और केवीएम इंटर कॉलेज ने गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज को 10 अंक से पराजित किया।फाइनल में सिसई सिपाह ने केवीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.