गुमला, मार्च 16 -- सिसई प्रतिनिधि सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा बाकुटोली निवासी बुधवा उरांव की 50 वर्षीय पत्नी सुकरो देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में बुधवा उरांव ने सिसई थाना में यूडी केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक दिन के करीब 10 बजे बुधवा उरांव अपने बैल-बकरियों को चराने के लिए घर से निकला था। शाम करीब छह बजे जब वह वापस लौटा, तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी सुकरो देवी छत की कड़ी से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचे और सुकरो देवी को नीचे उतारा,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.