गुमला, मई 15 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के निमड़ा मोड़ के पास बुधवार को सड़क पार कर रही एक महिला की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निमड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय धनकुमारी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धनकुमारी देवी मजदूरी करने के लिए सिसई जा रही थीं। जैसे ही वह निमड़ा मोड़ पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सिसई रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.