गुमला, दिसम्बर 6 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले के सिसई थाना क्षेत्र के महुआ डीपा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में पंडरानी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रकाश सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी प्रवीण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला लाया गया। चिकित्सकों ने प्रकाश सिंह को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रवीण सिंह को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने मामा नंदकेश्वर सिंह के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी महुआ डीपा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही बो...