गुमला, जनवरी 9 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के भदौली निवासी विमल उरांव ने अपने विवादित भूमि की फर्जी वंशावली तैयार कर अवैध रूप से जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गुमला न्यायालय में आवेदन दिया था। जिसके आधार पर शुक्रवार को सिसई थाना में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान,वार्ड सदस्य तथा सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत कुल 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पोटरो गांव निवासी वीरेंद्र उरांव व बंदी उरांव, लकेयाबांस टोली निवासी जगतपाल उरांव, बसिया रोड निवासी दिलशाद, सिसई बस्ती निवासी इस्लाम अंसारी उर्फ टिंकू अंसारी, भदौली निवासी प्रताप उरांव व सुरेंद्र उरांव, भदौली की मुखिया अल्वीना देवी, ग्राम प्रधान शंकर उरांव, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी ...