गुमला, सितम्बर 24 -- सिसई । सिसई थाना क्षेत्र के भदौली महुआ टोली गांव निवासी बंधना उरांव के 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर मंगलवार को गुमला रिमांड होम भेज दिया गया।एसआई अजय कुमार ने बताया कि जुलाई माह में थाना क्षेत्र के कुदरा गांव निवासी अनुपमा देवी ने आवेदन देकर अपने घर से मोबाइल और नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।सोमवार को तकनीकी सेवाओं और गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिग को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को रिमांड होम भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.