गुमला, जनवरी 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के तालाब मुहल्ला रोड के समीप गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय नीलेश उरांव की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरनो मारासिल्ली निवासी नीलेश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नीलेश उरांव गुरुवार को अपने एक दोस्त के साथ बाइक से सिसई बाजार आया था। बाजार आने के बाद बाइक खराब हो जाने के कारण वह देर शाम तालाब रोड में बाइक को ढकेलते हुए पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद नीलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सिसई ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पह...