गुमला, जून 26 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव करंजटोली गांव में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम ऋतिक उरांव की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चंदू उरांव का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब 5.15 बजे की है। उस समय ऋतिक उरांव घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया,लेकिन बोलेरो बरगांव की ओर से मुरगू की ओर भाग निकली। घटना के बाद घायल बच्चे को स्थानीय युवकों की मदद से तुरंत सिसई रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.