गुमला, जुलाई 21 -- गुमला। सिसई थाना क्षेत्र के नगर जोगियाटोली निवासी 35 वर्षीय जोगी उरांव की मौत कुएं में डूबने से हो गई। रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में शव देख कर तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान जोगी उरांव के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...