गुमला, नवम्बर 29 -- गुमला। जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने शनिवार को सिसई प्रखंड के मुरगू करंजटोली में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान बिना अनुज्ञप्ति लगभग तीन हजार घनफीट बालू अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मनीष कुमार और अन्य लोगों द्वारा कोयल नदी से अवैध उत्खनन कर यहां बालू रखा जाता था। इसी दौरान एक हाईवा पर लदा लगभग एक हजार घनफीट बालू भी जब्त किया गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। उपायुक्त ने हाईवा के मालिक,चालक और संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...