गुमला, नवम्बर 21 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के लरंगो गांव में वर्ष 2010 में हुई हत्या मामले में 15 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी अनुज कुमार सिंह (34) को सिसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पलामू जिले के तरहसी गोइंदा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 2010 में लरंगो गांव के रामपति साहू की हत्या को लेकर मृतक के पुत्र हिरण साहू ने सिसई थाना में एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी अनुज कुमार सिंह फरार चल रहा था। फरारी के दौरान उसके घर की कुर्की-जप्ती भी की जा चुकी थी। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अनुज कुमार सिंह अपने घर लौटा है। सूचना के आधार पर सिसई पुलिस टीम मौके पर पहुंची...