बरेली, अप्रैल 23 -- पुलिस इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा के परिवार में मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। रमेश के पुत्र अभिनव शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 130वीं रैंक हासिल की। अभिनव का यह चौथा प्रयास था। मूल रूप से बदायूं जिले के पडेली गांव के रहने वाले रमेश चंद्र शर्मा का परिवार अब बरेली की साउथ सिटी कॉलोनी में रहता है। उनके छोटे बेटे अभिनव ने स्कूली पढ़ाई के समय ही आईएएस अधिकारी बनने की ठान ली थी। उन्होंने आईआईटी पटना से वर्ष 2020 में बीटेक की उपाधि ली। उसके बाद सिविल सेवा की तैयारी में डट गए। वर्ष 2021 के अपने पहले प्रयास में वो प्री भी क्लियर नहीं कर पाए। मगर, उन्होंने हार नहीं मानी। अगले ही वर्ष 2022 में वो साक्षात्कार तक पहुंचे। वर्ष 2023 में उन्हें सफलता मिली। उन्हें इंडियन पोस्टल सर्विस में स्थान मिला। मगर, अभिनव रुकने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.