प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। देश की सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने देश में प्रथम स्थान हासिल कर संगमनगरी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पिछले सात सालों से लगातार तैयारी कर रहीं शक्ति ने अपने पांचवें प्रयास में पूरे देश में टॉप किया है। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल घूरपुर से अपनी जुड़वा बहन प्रगति दुबे के साथ 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद दोनों बहनों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2016 में एकसाथ बीएससी की डिग्री हासिल की। उसके बाद शक्ति ने बायोकेमेस्ट्री से बीएचयू से 2018 में एमएससी किया। उसके बाद शक्ति और प्रगति सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली शिफ्ट हो गईं। पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात शक्ति के पिता देवेन्द्र दुबे ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.