जहानाबाद, फरवरी 11 -- घोसी, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ हरिशचन्द्र चौधरी ने बुधवार के दोपहर रेफरल अस्पताल घोसी एवं पीएचसी का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूद चिकित्सक से जानकारी ली। साथ ही पूरे कैंपस में घूम कर जाएजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन ने रेफरल अस्पताल स्थित कैंपस में चल रहे नर्सिंग कॉलेज का भी निरीक्षण किया। जिसमें ओटी असिस्टेंट एवं ड्रेसर की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। बाद में उन्होंने घोसी पीएचसी का भी निरीक्षण किया जहां निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार गाएब पाए गए। इस संदर्भ में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की सरकारी काम से वह बाहर गए हैं जिनकी जानकारी सिविल सर्जन को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.