औरंगाबाद, अगस्त 31 -- शहर के महाराजगंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान मौत हो गई। क्लीनिक का संचालन सदर अस्पताल की वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. लालसा सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। मृतका की पहचान माली थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव की 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। इस घटना में पूनम और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की जान चली गई। परिजनों को जैसे ही मौत की सूचना मिली वे आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। मृतका के परिजन लल्लू यादव ने बताया कि पूनम ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया था। उनका इलाज यहां चल रहा था, और डॉ. लालसा सिन्हा पटना के एक आईवीएफ क्लीनिक के संपर्क में थीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.