प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। वरिष्ठ संवाददातामौनी अमावस्या स्नान पर्व पर अधिक भीड़ होने की वजह से पहले की तरह ही रेलवे ने एक दिन पहले ही प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सिविल लाइंस साइड से प्रवेश न मिलने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों को सिटी साइड तक जाना पड़ा। इस बीच सैकड़ों यात्रियों को नो इंट्री की वजह लौटाया गया। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर गुरुवार दोपहर 12 बजे बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...