प्रयागराज, फरवरी 22 -- सिविल लाइंस और दारांगज के सैकड़ों घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। टोटियां खोलते ही काले रंग का पानी आ रहा है। लोग शिकायत कर रहे हैं। जलकल के इंजीनियर जांच कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को पीने और घरेलू काम के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। सिविल लाइंस के लोक सेवा आयोग और पत्रिका चौराहा के बीच थ्री ह्वीलर शोरूम के पास की गली में चार दिन से 50 से अधिक घरों की टोटियों से काला पानी आ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले आरके अग्रवाल व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लल्लन यादव ने बताया कि काला पानी आने की शिकायत जलकल के जेई से की गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पानी के पाइप में लीकेज हो गया है। सीवर के कारण पानी में बदबू भी आ रही है। दारागंज के निराला मार्ग, बक्शी खुर्द, बक्शी कला, फुलवरिया मार...