लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन छह दिन बाद भी खराब है। अभी तक मशीन सही नहीं कराई जा सकी है। इस वजह से ज्यादातर मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पताल या निजी केंद्र पर एक्सरे कराने जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डिजिटल एक्सरे मशीन सही करवाने के लिए कंपनी के इंजीनियरों को जानकारी दी जा चुकी है। फिलहाल पोर्टेबल मशीन से इमरजेंसी व गंभीर मरीजों के एक्सरे कराए जाने का दावा किया जा रहा है। सिविल के चेस्ट विभाग की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे ही हड्डी रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले करीब दोगुनी है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर बड़ी संख्या में मरीजों को डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डिजिटल एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.