चंदौली, फरवरी 14 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर विरेंद्र प्रताप सिंह ने 1141 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह हराया। उनके प्रतिद्वंदी को 729 वोट मिले। वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह को सिर्फ 90 मत प्राप्त हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र ने 742 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सत्यप्रकाश को हराया। उनके प्रतिद्वंदी को 449 वोट मिला। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांतिभूषण सिंह 999 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंदी अनिल मौर्य को 839 मत मिले। वहीं अनिल कुमार को 818 वोट प्राप्त हुए। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का वार्षिक चुनाव बार सभागार में हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतद...