वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी। सिविल डिफेंस की ओर से मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र रामनगर में शुक्रवार को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जेडी सिंह के निर्देशन में आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा एवं विवेक कुमार ने होमगार्ड जवानों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, अग्निकांड, बाढ़, दुर्घटना तथा अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी और समन्वय के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कुल 99 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मंडलीय कमांडेंट महेन्द्र कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, गुरू प्रसाद, संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...