जमशेदपुर, जुलाई 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहू ने नागपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन किया जिसकी दक्षिण पूर्व जोन और चक्रधरपुर मंडल में प्रशंसा हो रही है। टाटानगर सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि आपदा राहत कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण में एनडीआरएफ अकादमी नागपुर भेजा गया था। इस प्रशिक्षण में देशभर से कुल 32 जवानों ने भाग लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश व मेघालय के होमगार्ड, तेलंगाना टीडीआरएफ, असम सिविल डिफेंस, साउदर्न रेलवे (चेन्नई), वेस्टर्न रेलवे (राजकोट व अहमदाबाद), ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता), साउथ ईस्टर्न रेलवे (आद्रा व टाटानगर) के प्रतिभागी शामिल थे। कल्या...