मेरठ, मई 10 -- मेरठ। मेरठ समेत विभिन्न जिलों में सिविल डिफेन्स की वर्तमान स्थिति पर अब सीधे गृह मंत्रालय की नजर है। गृह मंत्रालय की ओर से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है। उपलब्ध संसाधनों के साथ ही मॉक ड्रिल की स्थिति और सायरन आदि को लेकर सूचना मांगी गई है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि सिविल डिफेन्स को अत्यधिक क्रियाशील किये जाने को लेकर कार्रवाई चल रही है। सिविल डिफेन्स को लेकर सात मई को मॉक ड्रिल के बाद से गृह मंत्रालय की ओर से लगातार जानकारी मांगी जा रही है। गृह मंत्रालय, सिविल डिफेन्स में उपलब्ध संसाधनों को लेकर जानना चाह रहा है कि आपात स्थिति के लिए कैसी तैयारी है। रिपोर्ट मांगी गई है कि जिलों में सिविल डिफेन्स की सक्रियता कितनी है। कितने प्रभाग काम कर रहे हैं। कितने सायरन उपलब्ध हैं। कितने वार्डन सक्रिय हैं। इन सारे बिन्दुओं पर रिपोर्...