गुड़गांव, दिसम्बर 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिविल लाइंस के जॉन हॉल में रविवार को सिविल डिफेंस का 63 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें नन्हे कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मानसी ने हरियाणवी डांस प्रस्तुत करके उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि समाजसेवी बोधराज सीकरी ने सिविल डिफेंस की जैकेट पहन सिविल डिफेंस को ज्वाइंन किया। उन्होंने पूरी टीम का उत्साह वर्धन कर मनोबल बढ़ाया। सिविल डिफेंस उप नियंत्रक सृष्टि ने नागरिक सुरक्षा विभाग के इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। अधिक से अधिक लोगों को सिविल डिफेंस में जुड़ने के लिए आग्रह किया। मुख्य वार्डन राजेश दुआ ने सभी स्वयंसेवकों को एकजुट होकर सदैव आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। सिविल डिफेंस सदस्य धर्मेंद्र फौजी और दिव्यांशी शेखावत ने मंच...