मुरादाबाद, जून 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति सर्किट हाउस में पहुंचे, जहां होमगार्ड विभाग के अधिकारियों एवं सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने कहा हम अवैतनिक होते हैं और सदैव सेवा को तत्पर रहते हैं। मंत्री ने कहा सिविल डिफेंस प्रदेश के सभी शहरों में लागू किया जाए। होमगार्ड और सिविल डिफेंस संयुक्त अभियान चलाकर जनता को सकारात्मक संदेश दें। इसके लिए अधिक वार्डन की भर्ती की जाए। नगर मजिस्ट्रेट किशुंक श्रीवास्तव, उप नियंत्रक नीरज चक, सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार, डिप्टी चीफ वार्डन पंकज सक्सेना, प्रभारी प्रभागीय वार्डन अशोक गुप्ता सहित सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद खालिद, विचित्र शर्मा, अनुज गुप्ता, कमल गोला,राकेश जाय...