लखीमपुरखीरी, मई 4 -- पलियाकलां, संवाददाता। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश राजीव सिंह ने पलिया में स्थापित सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट का विधिवत शुभारंभ कराया। न्यायालय के शुभारंभ के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि पांडेय ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजीव सिंह शनिवार दोपहर पलिया पहुंचे और पलिया तहसील परिसर में स्थापित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायाधीश ने कहा कि अब यहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट हो जाने से लोगों को शीघ्र व सस्ता न्याय सुलभ हो सकेगा। यहां के लोगों को पहले दौर में अब जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय की गतिविधियों को सही व समयानुसार संचालित करने...