मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। नौ पदों के लिए 1171 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 96.86 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना 17 जनवरी को होगी, जबकि परिणाम की अधिकारिक घोषणा आम सभा की बैठक में की जाएगी। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही गहमा-गहमी रही। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरु हुई। मतदान की गति 12 बजे तक काफी धीमी रही। लेकिन दोपहर बाहर से शाम तक मतदान की गति तेज हो गई। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी समर्थकों के साथ पुस्तकालय भवन के बाहर खड़े रहे। इसमें अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन और राजेन्द्र राय के बीच सीधा मुकाबला रहा। वहीं महामंत्री पद पर महामं...