पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में केहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सिविल कोर्ट से प्राप्त शिकायत के आलोक में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...