रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को रिकॉर्ड तीन लाख 28 हजार 304 केस का निष्पादन किया गया। इसमें कोर्ट में लंबित 34 हजार 666 मामले शामिल हैं। मौके पर 139.59 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का सेटलमेंट हुआ। इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद ने लोहरदगा न्यायमंडल से ऑनलाइन किया। इसके बाद सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम को न्याययुक्त एके मिश्रा नंबर-1, फैमिल जज एसएस फातमी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी अग्रवाल एवं महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर न्यायायुक्त ने कहा कि वादों के त्वरित निष्पादन में अधिवक्ताओं व मध्यस्थों की भूमिका अहम होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत वादकारियों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.