पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।सिविल कोर्ट पूर्णिया में न्यायिक कार्यों की संवेदनशीलता और आम लोगों की आवाजाही को देखते हुए सख्त और सुव्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। न्यायालय परिसर को चारों तरफ से मजबूत बाउंड्रीवाल से घेरा गया है, जिससे अनियंत्रित प्रवेश की संभावना समाप्त हो जाती है। परिसर में प्रवेश और निकास के लिए केवल तीन मुख्य गेट निर्धारित हैं, जहां चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पिछले दिनों कई जिला और सिविल कोर्टों में ई-मेल के जरिए बम धमकी जैसी झूठी चेतावनियां प्राप्त हुईं, जिसके कारण सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई थी। अधिकारियों ने ऐसे सभी संकेतों को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से परिसर की तलाशी भी की, हालांकि बाद में यह धमकियां फर्जी मिली। इसी तरह ...